AAP Social Media Team: अन्यतम शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय टीम में देंगे योगदान

AAP Appoints Social Media Coordinators In 21 States Anyatam Shukla Chhattisgarh

स्वतंत्र बोल

ad

रायपुर 13 सितंबर 2026 . आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश के 21 राज्यों में संगठन और डिजिटल उपस्थिति को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। इस फैसले के तहत पार्टी ने छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ आप के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे अन्यतम शुक्ला अब राज्य स्तर का प्रभार संभालने के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यों में भी अपना सहयोग और योगदान देंगे।

youtube

राष्ट्रीय टीम के साथ भी करेंगे काम

अन्यतम शुक्ला की आम आदमी पार्टी के अभियानों को जनता तक डिजिटल माध्यमों से सटीक और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे प्रदेश में सोशल मीडिया विभाग के अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ केंद्रीय स्तर पर पार्टी की डिजिटल रणनीति और अभियानों में भी भागीदारी निभाएंगे।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अन्यतम शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं। शुक्ला के अनुसार, आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज और सरकार की नीतियों के सच को सामने लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि उनकी टीम छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अन्यतम शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर की यह नई जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।