उड़ान की शुरुआत के साथ ही डरावना झटका! दूसरी ही फ्लाइट अचानक गायब, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर, 11 मई 2026:
  बहुप्रतीक्षित बिलासपुर-दिल्ली शाम की हवाई सेवा शुरू होते ही विवादों और सवालों के घेरे में आ गई है। पहली उड़ान के सफल संचालन के बाद यात्रियों को उम्मीद थी कि यह सेवा नियमित रूप से सुचारू रूप से चलेगी, लेकिन दूसरी ही फ्लाइट के अचानक रद्द हो जाने से पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और नाराजगी फैल गई।

ad

रविवार शाम दिल्ली जाने वाली उड़ान को अंतिम समय पर कैंसिल कर दिया गया, जिससे 50 से अधिक यात्रियों की यात्रा अधर में लटक गई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के बाद बिना यात्रा के वापस लौटना पड़ा।

youtube

जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन कंपनी एलाइंस एयर के एक विमान के ग्राउंडेड होने को इस रद्दीकरण का कारण बताया गया है। कंपनी ने दावा किया कि विमान तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं भर सका, जिसके चलते बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रोकना पड़ा।

यह वही सेवा है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बिलासपुर एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपए खर्च कर नाइट लैंडिंग सुविधा विकसित की गई थी, ताकि शाम और रात की उड़ानों का संचालन संभव हो सके। लेकिन शुरुआत के साथ ही सेवा बाधित होने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार 10 मई को टिकट बुक कर चुके यात्रियों को अंतिम समय पर सूचना दी गई कि उड़ान रद्द कर दी गई है। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध और आक्रोश भी व्यक्त किया।

एलाइंस एयर के अनुसार, एक विमान के ग्राउंडेड होने के कारण दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर आने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई। इसके चलते दोनों ओर की सेवाएं बाधित हो गईं।

हालांकि कंपनी ने सभी यात्रियों की टिकट राशि वापस कर दी है, लेकिन सेवा की अनिश्चितता और अचानक रद्दीकरण ने यात्रियों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर नई उड़ान सेवा कितनी सुरक्षित और भरोसेमंद है।

अब सवाल यह है कि क्या यह तकनीकी खराबी थी या फिर शुरुआत में ही उड़ान व्यवस्था किसी बड़े संकट का संकेत दे रही है?