छत का काम करते समय हुआ हादसा,मलबे में दबे मजदूर की मौत, फिर जानें क्या हुआ?

Webp 2026 11 22T174231.364

स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव 22 नवंबर 2026:
राजनांदगांव जिले के भर्रेगांव में घर की छत गिरने से 58 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वह घर में छज्जे और छत का काम कर रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। मजदूर मलबे में दब गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ad

छत गिरने से मलबे में दबा मजदूर

मृतक की पहचान संतोष यादव पिता गेंदू राम यादव, निवासी भर्रेगांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संतोष यादव अपने घर में छज्जे और छत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गए।

youtube

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरगी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने संतोष यादव को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद भर्रेगांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।