साइक्लोन अर्नब का असर घटा, अब किन इलाकों में बरसेंगे बादल?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 अक्टूबर 2026:
साइक्लोन अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ में कई दिनों तक हुई बारिश अब कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका सबसे ज्यादा असर रहा। कुसमी में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ad

बारिश का दौर 28 अक्टूबर से शुरू हुआ था। अब इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है। बारिश के कारण किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

youtube

रायपुर में आज बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

कुसमी में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज

पिछले 48 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई। कुसमी में 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा चांदो और सामरी में 14-14 सेंटीमीटर, कुनकुरी में 12 सेंटीमीटर बारिश हुई। तमनार और रामानुजगंज में 9-9 सेंटीमीटर, जबकि रायगढ़, कांसाबेल, सन्ना और बगभा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

जगदलपुर सबसे गर्म, पेण्ड्रा रोड में सबसे कम तापमान

बारिश के बीच प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर फिर महसूस हो सकता है।