पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: गृह विभाग ने जारी किया आदेश, एएसपी और डीएसपी स्तर के 33 अफसर इधर-उधर

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना सौंपी गई है।

ad

एएसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

इस प्रशासनिक फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अफसरों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) और विभिन्न रेंज कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

youtube

प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

जारी आदेश के मुताबिक कुछ प्रमुख अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

  • रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर बनाया गया है।

  • बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर बनाया गया है।

  • रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

  • अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी सीएएफ करकाभाट बालोद और गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज बनाया गया है।

  • लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय और विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला बालोद की जिम्मेदारी दी गई है।

  • मणीशंकर चंद्रा को एसीपी (पुलिस लाइन) रायपुर, श्याम मधुकर को डीएसपी (लाइन) बेमेतरा और सौरभ उईके को एसीपी (यातायात) रायपुर बनाया गया है।

  • उत्तम प्रताप सिंह को एसडीओपी सीतापुर (सरगुजा) और आशीष कुमार नेताम को एसडीओपी सुकमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • मनीष रात्रे को एसडीओपी बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़), नीलेश द्विवेदी को डीएसपी विशेष शाखा (PHQ) और नेल्सन कुजूर को डीएसपी सरगुजा रेंज पदस्थ किया गया है।

  • विशाल गर्ग को सीएसपी सूरजपुर, स्निग्धा सलामे को एसडीओपी कोंडागांव और सुशांतो बनर्जी को डीएसपी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही बनाया गया है।

  • संगम राम को एसडीओपी बोड़ला (कबीरधाम) और अमृता पैकरा को एसडीओपी वाड्रफनगर (बलरामपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।

  • रमेश चन्द्रा को डीएसपी (ट्रैफिक) बिलासपुर, रामावतार धुरव को डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) राजनांदगांव और विनोद कुमार मण्डावी को सीएसपी दल्लीराजहरा (बाल बालोद) बनाया गया है।

  • माया शर्मा को डीएसपी (राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर), सत्यकला रामटेके को डीएसपी (अजाक क्राइम) धमतरी और विवेक शर्मा को डीएसपी जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।