हैदराबाद से रायपुर पहुंचा पार्थिव शरीर, आज यहां होगा अंतिम संस्कार

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 31 अक्टूबर 2026:
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को रायपुर पहुंच गया। हैदराबाद में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायपुर स्टेट हैंगर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव समेत कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

ad

रायपुर से भिलाई और दुर्ग होते हुए भेण्ड्रा जाएगा पार्थिव शरीर

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर को रायपुर से भिलाई और दुर्ग ले जाया जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा में अंतिम विदाई दी जाएगी। आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा।

youtube

स्टेट हैंगर पहुंचे भाजपा-कांग्रेस के नेता

विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टेट हैंगर पर कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता पहुंचे। इनमें विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित भाजपा के अन्य नेता शामिल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व गजेंद्र यादव ने भी श्रद्धांजलि दी।