स्वतंत्र बोल
दुर्ग 8 अक्टूबर 2026; छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई हैं. दमकल कर्मी लगातार मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.
फैक्ट्री से उठीं ऊंची लपटें, इलाके में अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर से अचानक आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. देखते ही देखते धुएं ने आसपास के इलाके को घेर लिया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन जारी
फिलहाल केमिकल फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. हादसे में फैक्ट्री के भीतर कितना नुकसान हुआ है, इसका सटीक आकलन भी अभी सामने नहीं आया है. पुरानी भिलाई थाना पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच और राहत कार्य में जुटे हुए हैं.


