अछोटा पुल पर बड़ा हादसा: महानदी में 25 फीट नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, जानिए कैसे बची जान?

Image 2026 10 02T173029.821

स्वतंत्र बोल
धमतरी 2 अक्टूबर 2026 :
अछोटा पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर महानदी में करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा।

ad

हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और ट्रॉली अलग जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब हादसे का मंजर देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई।

youtube

ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

हादसे के वक्त ट्रैक्टर में ड्राइवर और हेल्पर मौजूद थे। दोनों ने फुर्ती दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद दोनों को तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

कलेक्टर ने जांच की बात कही

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर जिला कलेक्टर ने कहा है कि घटना उनके संज्ञान में है। पूरे हादसे की जांच कराई जाएगी।