जशपुर एयरपोर्ट पर अचानक बढ़ी हलचल! वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहुंचते ही नेताओं-अफसरों की लगी कतार

स्वतंत्र बोल
जशपुर , 24 मई 2026: के आगडीह हवाई अड्डे पर उस वक्त हलचल तेज हो गई जब छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी यहां पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। जैसे ही उनका विमान हवाई अड्डे पर उतरा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को खास बना दिया।

ad

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की लंबी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। स्वागत के लिए जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

youtube

प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार और भरत सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री के दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज नजर आईं। माना जा रहा है कि उनके इस प्रवास के दौरान विकास कार्यों और जिले से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट पर हुआ यह स्वागत कार्यक्रम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।