10 दिन के सस्पेंस के बाद आखिर खुला राज! केरलम को मिला नया CM, शपथ समारोह में जुटे कांग्रेस के दिग्गज

तिरुवनंतपुरम। कई दिनों से चले सियासी सस्पेंस और अंदरूनी चर्चाओं के बाद आखिरकार केरलम को नया मुख्यमंत्री मिल गया। राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को बेहद खास बना दिया।

ad

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज रही और पूरे देश की नजरें केरलम की नई सरकार पर टिकी रहीं।

youtube

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई और नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। जैसे ही सतीशन ने शपथ ली, स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, नई कैबिनेट के कई अहम चेहरों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पीके कुन्हालीकुट्टी, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन और मॉन्स जोसेफ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इन नेताओं के शामिल होने से नई सरकार को मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस के भीतर लगातार मंथन चल रहा था। कई नाम चर्चा में थे, लेकिन आखिरकार वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगते ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि नई सरकार जनता से किए गए वादों को कितनी तेजी से पूरा करती है और केरलम की राजनीति में क्या बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।