स्वतंत्र बोल
जोरहाट 13जून 2026। भारतीय वायु सेना (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान शनिवार को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन
पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ। घटना के तुरंत
बाद एयरबेस पर आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही वायु
सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं औरस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं।

फिलहाल भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। विमान में
सवार चालक दल और अन्य कर्मियोंकी स्थिति को लेकर भी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
AN-32 भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य सामग्री और राहत सामग्री के परिवहन
में किया जाता है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर और दुर्गम क्षेत्रों में इसकी अहम भूमिका रही है।
वायु सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है।
फिलहाल बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


