स्वतंत्र बोल
दिल्ली 04जून 2025: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. हादसे में 2 कार सवार की मौके पर ही जान चली गई. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. मामले की जांच की जा रही है.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि घटना कुराना गांव के पास उस वक्त घटी, जब कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद कार से अपने घर दिल्ली वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में रामसिंह (45) और गौरव (35) की जान चली गई है.
वहीं कमलेश (35), रामवती (40), कर्मछित (45), गोविंद (20), विवेक (25), सलोनी (19), सौरव (20) और दो बच्चे कार्तिक (4) और सोनाली (6) घायल हुए हैं. घायलों को सीएचसी टप्पल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.
