खाद्य विभाग ने जब्त किया था नकली पनीर का खेप, रिपोर्ट आते ही 750 किलो माल कराया नष्ट

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 अक्टूबर 2026: खाद्य विभाग ने उरला की एक फैक्ट्री में 750 किलो पनीर नष्ट कर दिया। यह पनीर मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड का था। विभाग ने पनीर की खेप एक मालवाहक से जब्त की थी। जांच रिपोर्ट में दोनों ब्रांड का पनीर असुरक्षित पाया गया था।

ad

जांच रिपोर्ट के बाद पनीर नष्ट

खाद्य विभाग ने मालवाहक से पनीर की खेप जब्त करने के बाद उसकी जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में पनीर को असुरक्षित पाए जाने के बाद 750 किलो माल नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई उरला स्थित फैक्ट्री में की गई।

youtube

ब्रांड मालिकों के खिलाफ कोर्ट में पेश होगा मामला

मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों ब्रांड के मालिकों से जुड़ा प्रकरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश किया जाएगा।