स्वतंत्र बोल
दिल्ली 04जून 2025: भारत में कोरोना का कोहराम जारी है। कोरोना की चपेट में अब देश के 27 राज्य आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं अबतक कुल 44 लोगों को कोरोना लील चुका है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को ही 300 नए केस मिले। सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 मामले सामने आए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कोरोना के नए वैरिएंट्स से देश में जनवरी से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 मरीजों ने जान गई है। राज्य में मरने वाला की संख्या 14 पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी 1-1 मौत हुई है।
जबकि कोरोना 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से फैल चुका है। हालांकि 9 राज्यों में अब तक एक भी मामला नहीं है। सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।
24 घंटे में 276 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में अब भी सबसे अधिक मामले हैं, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली भी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और गुजरात में समान रूप से 64-64 नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं, उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना 276 नए मामले सामने आए हैं।
इस राज्य में सबसे अधिक एक्टिव केस
अगर अब तक सामने आए कुल मामलों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहां 1435 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान दूसरे नंबर पर है, जहां कुल 510 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 483 और उत्तर प्रदेश में 201 संक्रमित मरीजों की जानकारी मिली है।
हिमाचल में मास्क जरूरी
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर सभी हॉस्पिटल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केरल सरकार ने नई गाइडलाइन के तहत सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया है।
