स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 अप्रैल 2025. सहकारिता विभाग लंबे समय से जमे अधिकारियो का तबादला हुआ है। बिलासपुर की उपपंजीयक मंजू महेंद्र पांडेय को सूरजपुर भेजा गया तो रायपुर के उपपंजीयक रहे एनआरके चंद्रवंशी को मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। दोनों ही उपपंजीयक पांच वर्षो से अधिक समय से एक ही स्थानों में जमे हुए थे। चंद्रशेखर जायसवाल को रायगढ़ से बिलासपुर भेजा गया है। तबादलों में चार सहायक पंजीयकों को उपपंजीयक का प्रभार दिया गया है जिसमे डीडी जोगांश को रायपुर का, आरके झा को राजनांदगांव,संजय कुमार फैकलिन को जांजगीर चांपा के साथ सक्ती का प्रभारी उपपंजीयक और एलपी टोप्पो को कोरबा का प्रभारी उपपंजीयक बनाया गया है। तबादलों में प्रभावित हुए अधिकांश अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थानों में पदस्थ थे।
चंद्रवंशी की लंबी छलांग-
राजधानी में उपपंजीयक रहे एनआरके चंद्रवंशी ने लंबी छलांग लगाया है। चंद्रवंशी राजधानी में करीब दस वर्षो से बतौर उपपंजीयक पोस्टेड रहे, इस दौरान कई तरह की शिकायतो के बाद भी सामंजस्य बनाने में सफल रहे। उन्हें मुख्यालय में पदस्थ करते हुए मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है।


