अंदरूनी खबर- OSD ने ओएसडी के लिए बनाया रास्ता..और सिपहसालार के बनाया गया विशेष चेंबर!

अंदरूनी खबर
रायपुर 15 जुलाई 2026.  छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री अपने ओएसडी और विशेष सहायक की करतूतों के चलते बदनाम हो रहे है। मंत्री स्टाफ में पदस्थ अधिकारी उल्टे सीधे काम कर रहे है जिसका खामियाजा मंत्रियो को उठाना पड़ रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार के एक मंत्री के ओएसडी को गंभीर आरोपों के बाद हटाया गया, उसके स्थान पर राज्य प्रशासनिक सेवा के दूसरे अधिकारी को कुर्सी दी गई। बताते है जिस अधिकारी को कुर्सी दी गई वे पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में उसी मंत्री के विभाग में प्रतिनियुक्ति पर जिला संभाल चुके है, ऐसे में उसके अनुभव का लाभ मंत्री को मिल सकता है। चर्चा है कि मंत्री स्टाफ में पदस्थ ओएसडी ने उसे लाने प्रयास किया, उसके लिए रास्ता बनाया था।

ad

दरअसल दोनों ही पूर्व परिचित है, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में एक ही विभाग में साथ काम कर चुके है, ऐसे में दोबारा साथ काम करने का मौका मिल जाएगा। हालाँकि ओएसडी के नियुक्ति के पहले ही मंत्रालय के गलियारों में इसकी चर्चाये शुरू हो गई थी, जो आदेश जारी होने के बाद शत प्रतिशत सही साबित हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मंत्री के यहाँ उनके पुराने सिपहसालार भी काम देख रहे है, उन्हें भी विधायक कॉलोनी से बंगले बुलाया गया है। उनके लिए बाकायदा गोपनीय चेंबर बनाने की चर्चाये है ताकि आम लोगो की नजरो से बचाया जा सके।

youtube

अपर कलेक्टर का कारनामा, नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी.. अब दफ्तर जाना छोड़ दिया !