अपर कलेक्टर का कारनामा, नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी.. अब दफ्तर जाना छोड़ दिया !

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 जुलाई 2026.  जब उच्च पदों में बैठे अधिकारी ही बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो करोडो रुपये की ठगी करने लगे तो प्रशासन से क्या उम्मीदें की जाएगी। संभाग के जिले में पदस्थ एक अपर कलेक्टर ने बेरोजगार युवाओ को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी की। युवाओ से सरकारी रेस्ट हाउस में अपने चपरासी और क्लर्क के माध्यम से सहायक ग्रेड 02,03 भृत्य, ड्राइवर और स्टेनोटाइपिस्ट के पदों में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख से 6 लाख रूपये की वसूली की। जिले में रहते करीब 55 से अधिक युवाओ से करोडो रुपये ठगी करने का आरोप है। युवाओ ने बीते दिनों अधिकारी के रायपुर स्थित घर में जाकर हंगामा भी किया पर अधिकारी बाहर नहीं निकले, तो युवाओ ने जमकर गाली गलौज किया था। बताते है अपर कलेक्टर ने संभाग भर में सैकड़ो लोगो से नौकरी दिलाने के साथ सप्लाई और ठेका दिलाने के नाम पर करोडो रुपये की वसूली किया है। अधिकारी ने बीते कुछ महीनो से ऑफिस जाना भी बंद कर दिया है।

ad

गोल बाजार में अचानक उठीं आग की डरावनी लपटें… देखते ही देखते धुएं से घिरा पूरा इलाका, मची अफरा-तफरी

youtube