स्वतंत्र बोल
दिल्ली 18 फरवरी 2025. अगर आप कावासाकी की नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको इसके डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, कंपनी अपनी शानदार बाइक निंजा 300 पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है.यह डिस्काउंट पूरे फरवरी महीने तक रहने वाला है. इंडियन मार्केट में कावासाकी निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख 43 हजार रुपये है.
कावासाकी की इस पावरफुल बाइक में हाई-रिवाइविंग 296 cc, पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जिससे 11,000 rpm पर 39 hp की पावर मिलती है और 11,000 rpm पर ही 26.1 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस बाइक में लगी 780 mm की सीट छोटी राइड्स के लिए काफी बेहतर एक्सपीरियंस देती है.
Kawasaki Ninja 300: बाइक में मिलता है इतने लीटर का फ्यूल टैंक
इस पावरफुल बाइक में 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बाइक एक बार के पेट्रोल टैंक से काफी लंबे समय तक चलती रहती है. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि अगर आप पैरेलल ट्विन इंजन के साथ बाइक खरीद रहे हैं, तो कावासाकी निंजा 300 को सबसे ज्यादा अफोर्डेबल बाइक्स में शामिल किया जा सकता है.
Kawasaki Ninja 300: कावासाकी बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स
कावासाकी की इस बाइक में डुअल थ्रोटल वॉल्व लगे हैं, जो कि इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर करने का काम करते हैं. इस बाइक में पेटल (Petal) डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही बाइक को तेज गर्म होने से रोकने के लिए हीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट पैनल डिजाइन के साथ ये बाइक और भी स्टाइलिश लगती है. बाइक को आसानी से चलाने के लिए हैंडल बार का चौड़ा सेट मोटरसाइकिल में लगा है.
कावासाकी निंजा 300 जब एक दशक पहले मार्केट में आई थी, तब इसके CBU मॉडल की कीमत 3.50 लाख रुपये थी. वहीं अब भारत में तैयार इस बाइक की कीमत 3.43 लाख रुपये है. अब ये बाइक तीन कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में मौजूद है.


