फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों ने किया स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 8 के खिलाफ FIR दर्ज

फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों ने किया स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 8 के खिलाफ FIR दर्ज

स्वतंत्र बोल
सरगुजा 12  फ़रवरी 2025:
 
फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों में छात्रों का स्टंट करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. यह मामला सरगुजा के निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है. गांधीनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

ad

जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी को MONTFORT और 8 फरवरी को OPS स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान छात्रों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

youtube

CM ने किया दावा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी

देखें वायरल वीडियो –