स्वतंत्र बोल
रायपुर 5 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वोट चोरी अभियान को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है और अपनी कमजोरी देखने के बजाय कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। साव ने दावा किया कि कांग्रेस 17 नगरीय निकाय चुनावों में हार मान चुकी है और अभी से हार के बहाने ढूंढ रही है। उप मुख्यमंत्री गुरुवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी तंज कसा। बघेल ने पोस्ट में लिखा था, ‘राहुल गांधी के सामने सबकी लाइन-लेंथ बिगड़ रही है।’ इस पर साव ने कहा कि किसकी लाइन-लेंथ बिगड़ रही है, यह देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिनसे हाथ मिला रहे हैं और गले लग रहे हैं, उन्हें कोई भाव नहीं दे रहा। साव ने यह भी कहा कि जिस नेता के नेतृत्व में कांग्रेस 100 चुनाव हार चुकी है, उसे कौन भाव देगा।
SIR पर बोले- घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है कांग्रेस
SIR को लेकर भाजपा के कार्टून पोस्ट पर अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हो रही है। साव ने कहा कि आजादी के बाद देश में 12 बार SIR हो चुका है। इनमें से 10 बार कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उस समय कहीं हल्ला नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को लेकर भ्रम पैदा करना चाहती है। साव ने कहा कि जब कांग्रेस के खाते में वोट ही नहीं हैं तो वोट चोरी कैसे होगी? जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है तो चोरी का सवाल कहां उठता है?
Breaking: शराब और मैनपावर घोटाले में जमानत, रामगोपाल और त्रिपाठी पर क्या हैं आरोप?
विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर भी उप मुख्यमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल देश में अराजकता पैदा कर रहे हैं। भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष के कारनामों को उजागर करने का काम कर रही है। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है, जो जनता के लिए जरूरी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और घुसपैठियों के साथ खड़ी है। उनके मुताबिक, कांग्रेस ऐसे लोगों को बचा रही है, जो मतदाता बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने विदेशी षड्यंत्र के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
क्या है लाभांडी जमीन विवाद का पूरा सच? प्रॉपर्टी डीलर बलिराम धरमानी की शिकायत पर अनवर ढेबर पर FIR


