लोकतंत्र बचाओ रैली में सीएम मोहन यादव की फिसली जुबान, तुरंत सुधारी गलती, लेकिन तब तक …?

Untitled

स्वतंत्र बोल
भोपाल 5 नवंबर 2026:
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भोपाल में आयोजित बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली के दौरान जुबान फिसल गई। मंच से पीएम मोदी जिंदाबाद का नारा लगाने के बाद उन्हें राहुल गांधी मुर्दाबाद कहना था, लेकिन गलती से उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का नाम ले लिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपनी बात संभालते हुए राहुल गांधी का नाम लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ad

मंच से बोले- जेपी नड्डा मुर्दाबाद

भोपाल के अटल पथ पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच से संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद नेताओं का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा- ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद…’ हालांकि, अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने बात संभाली और राहुल गांधी मुर्दाबाद कहा।

youtube

सुरक्षाकर्मी और मंत्री कृष्णा गौर का रिएक्शन वायरल

मुख्यमंत्री की जुबान फिसलते ही उनके पीछे खड़ा सुरक्षाकर्मी चौंकता नजर आया। वहीं, मंच पर उनके बगल में मौजूद मंत्री कृष्णा गौर भी हैरान दिखीं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के बयान के साथ सुरक्षाकर्मी का रिएक्शन भी चर्चा में है। वीडियो में घटना के दौरान मंच पर मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है।

अटल पथ से जवाहर चौक तक निकली पदयात्रा

बीजेपी की ओर से भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली आयोजित की गई थी। अटल पथ पर बने मंच से बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यह पदयात्रा जवाहर चौक तक पहुंची।