CM ने किया दावा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी
स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 फ़रवरी 2025: CM साय ने दावा करते हुए कहा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि अपने-अपने शहरों के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
बता दें कि मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया। सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी पिलाकर और गुलाब के फूल देकर वोटिंग सेंटर्स भेजा था। रायपुर में 104 सेक्टर ऑफिसर और जिले भर में 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।
एक साल की वैलिडिटी वाला Airtel का सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बेहतरीन ऑफर


