काल बनकर आया ट्रक : बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल

काल बनकर आया ट्रक : बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल

स्वतंत्र बोल
कांकेर 12  फ़रवरी 2025:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रफ्तार का केहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक में पिता और पुत्री सवार थे. हादसे में बेटी की मौत हो गई. वहीं पिता को गंभीर चोटें आई हैं. ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक की है.