मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए योगी, चंडी घाट पर अंतिम संस्कार, मौके पर भगवान राम से क्या प्रार्थना की?

Untitled

स्वतंत्र बोल
हरिद्धार 21 नवंबर 2026:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार (21 नवंबर) को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 91 साल की सावित्री देवी को उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया और चिता के सामने एकटक देखते रहे। सावित्री देवी का पार्थिव शरीर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार लाया गया था। चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ ने मां की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से कई बार आंसू छलक पड़े।

ad

अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता और संत

चंडी घाट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता और संत मौजूद रहे। योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा विधायक संगीत सोम, सांसद रवि किशन समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में संत समाज के लोग पहुंचे। सभी ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी।

youtube

गोरखपुर में जनसभा के दौरान मिली थी निधन की खबर

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सांसद रवि किशन ने उन्हें मां के निधन की सूचना दी। कार्यक्रम पूरा करने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने के बाद वे काफी भावुक हो गए और पूरी रात मां के पार्थिव शरीर के पास रहे। शनिवार को पार्थिव शरीर को हरिद्वार के चंडी घाट लाया गया, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।