भुवनेश्वर में साय-माझी की मुलाकात’: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने मिलाया हाथ, विकास और सहयोग पर हुई अहम चर्चा

1789906461 073b697ca625fba329ef

स्वतंत्र बोल
भुवनेश्वर 26 सितम्बर 2026 :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। ओडिशा दौरे के दौरान हुई इस मुलाकात में दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री माझी ने साय का आत्मीय स्वागत किया।

ad

दोनों राज्यों के संबंधों पर साय ने कही ये बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं। दोनों राज्य सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

youtube

साय ने कहा कि दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकता है।

विकास और जनकल्याण पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। इससे नागरिकों को लाभ मिलने के साथ पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिल सकती है।

बैठक में दोनों राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी मुलाकात को लेकर दोनों राज्यों के सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही है।