रिहायशी इलाके में गिरा यूनिपोल: छह महीने पहले लगा भारी भरकम यूनिपोल गिरा, निगम के दावों की खुली पोल

स्वतंत्र बोल
रायपुर 04 मई 2025.  बेमौसम बरसात और तेज आंधी तूफ़ान से राजधानी के अवन्ति विहार क्षेत्र में बड़ा यूनिपोल गिर गया। बताते है कि छह महीने ही इसे लगाया गया था, जो पहली ही आंधी में धराशाई हो गया। रिहायशी क्षेत्र में बनाये गए विशालकाय यूनिपोल से कोई जनहानि नहीं हुई पर इसकी स्ट्रक्चर और मजबूती की पोल खुल गई है। बताते है कि यूनिपोल यूएनआई एन्ड ग्राफ़िक कंपनी के किसी पंकज गुप्ता का बताया जा रहा है। जिसने राजधानी के विभिन्न जगहों में करीब 26 से अधिक यूनिपोल लगाया है। ऐसे में उन यूनिपोल के स्ट्रक्चर और मजबूती पर सवाल उठ रहा है।

उधर नमस्ते चौक में लोहे के शेड गिरने से दो कार चपेट में आया था, पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। राजधानी के रिहायशी इलाको में लगे दैत्याकार यूनिपोल जानलेवा हो सकता है। ऐसे में बरसात के पूर्व नगर निगम प्रशासन को इन होर्डिंग्स और यूनिपोल की जाँच करना चाहिए।

ट्रेजर आइलैंड टैक्स घोटाला: निगम के राजस्व अफसरों ने कर दिया खेल, महापौर और नेता प्रतिपक्ष को जानकारी ही नहीं !