कोटा रेलवे फाटक बंद होने से हजारों लोगों को होगी समस्या

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर के कोटा रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद करने के लिए काम शुरू हो गया है। लेकिन फाटक बंद करने के फैसले से पहले दूसरे किसी रास्ते का विकल्प नहीं दिया गया है। इस रास्ते के बंद होने से यहां से रोज गुजरने वाले लगभग 10 से 12 हजार स्टूडेंट, व्यापारी और अन्य वर्ग के लाेग प्रभावित होंगे। आम लोगों की अपील है कि जब तक दूसरा कोई रास्ता ओपन नहीं किया जाता, रेलवे फाटक बंद नहीं किया जाए।

इस पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि, तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जाएगा। रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल गेट बंद को लेकर कोई डेट तय नहीं कि गई है। हम ऑप्शनल रास्ता तलाश रहे हैं, इसके बाद ही फैसला लेंगे। 10 से 15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचने की बात DRM ने कही है।

छात्राओं से बेड टच और छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की सजा बरकार, हाई कोर्ट ने नहीं दी राहत

DRM दयानंद ने बताया कि, फाटक बंद होने के बाद ऑप्शनल रास्ते के तौर पर ROB यानी रोड ओवर ब्रिज या RUB यानी रोड अंडर ब्रिज बनाना है। लेकिन कोटा फाटक में ROB बनाने की कोई संभावना नहीं है। RUB को लेकर भी संभावना तलाशी गई है। लेकिन फाटक के दोनों तरफ लोगों ने घर बनाकर रखें हैं। RUB के दोनों छोर पर ठीक-ठीक लेंथ चाहिए होती है। नहीं तो पानी भरा रहेगा।

स्टूडेंट्स को ज्यादा समस्या होगी

NIT रायपुर, साइंस कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों स्टूडेंट्स रोज इस रास्ते का उपयोग करते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और लागत बढ़ जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने भी नुकसान की चेतावनी दी है क्योंकि आपूर्ति मार्ग और ग्राहकों तक पहुंच बाधित होगी।