नक्सलियों के बाद अब इन लोगों को सबक सिखाएगी सरकार: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किसे कहा दिमागी नक्सली?

1 50 (1)

स्वतंत्र बोल
रायगढ़ 15 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम और फॉग (कोहरे) के कारण उनका हेलिकॉप्टर तय स्थान पर लैंड नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर सभा को संबोधित किया।

ad

‘दिमागी नक्सलियों को सिखाएंगे सबक’

वर्चुअल संबोधन के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की असली पहचान है। उन्होंने आगे कहा, “नक्सलियों को तो हमने मिटा दिया, पर अभी भी कुछ दिमागी नक्सली बचे हुए हैं, जो कई संगठनों पर कब्जा करके अभी भी नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे दिमागी नक्सलियों को निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारी सरकार योजनाओं के माध्यम से और अपने कामों से सबक सिखाने का काम करेगी।”

youtube

कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय और स्मृति ईरानी

इस राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच से जनजातीय समाज के विकास और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन दिया। प्रधानमंत्री ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे जनजातीय समाज का ही किया है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थीं, जिनमें हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि उस समय की सरकारों ने आदिवासी भाई-बहनों को उनके नसीब पर छोड़ दिया था और सरकारें मुखदर्शक बनी रहती थीं।