स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 जुलाई 2025: राजधानी रायपुर में 72 घंटे में चार मर्डर की वारदात से राजधानी सकते में आ गई. दो हत्याओं का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर लिया लेकिन एक हत्या जो की दोहरा हत्याकांड था उसकी गुत्थी नहीं सुलझ रही थी. आज पुलिस ने अभनपुर में हुई उस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. यह मामला ग्राम बिरोदा का है. बुजुर्ग दमंपति की हत्या किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं बल्कि गांव का एक झोलाछाप डॉक्टर जिसका नाम राकेश कुमार बारले है, उसने की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बाइक व अन्य सामग्री जप्त कर ली है. आरोपी ने कबूल किया है कि वह बुराई और तानों से दुखी हो रहा था जिसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया है.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

इलाज और बयाना राशि का विवाद
रायपुर के एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि बीते 16 जुलाई को मृतक भूखन ध्रुव और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव की हत्या घर में गला रेतकर कर दी गई थी. आरोपी राकेश बारले ने पूछताछ में बताया कि वह बिरोदा गांव में आरके मेडिकल नाम से दुकान चलाता था और झोलाछाप तरीके से इलाज करता था. मृतिका रुक्मणी कुछ समय पहले उसके पास बॉडी पेन और हाथ के दर्द का इलाज करवाने के लिए गई थी, लेकिन लंबे समय तक इलाज करने के बाद भी जब इलाज से राहत नहीं मिली तो महिला लगातार आरोपी को ताने मारती थी और गांव में घूम-घूम कर उसकी बुराई करती थी. साथ में मृतक की जमीन का सौदा रायपुर के एक व्यक्ति से करने के बदले आरोपी ने बयाना में ₹10000 दिलवाएं थे, लेकिन बाद में भूखन ने जमीन बेचने से मना कर दिया और पैसे भी वापस नहीं लौटाया.

घटना के दिन आरोपित को मृतक ने अपने घर बुलाया. बीपी जांच करें और इलाज के लिए बुलाया जब आरोपी घर पहुंचा तो रुक्मणी ने फिर ताना मारना शुरू करता हैं जिससे बाद आरोपी नाराज हो गया उसने पहले खाट पर लेते भूखन के गले में छाती में चाकू से वार किया और जब रुक्मणी गर्म पानी लेकर लौटी तो उसपर भी हमला कर उसकी मौत के नींद सुला दिया.
