सरकार की बिहान योजना से बदली ज्योति की जिंदगी

1753189490 d0f135a55af7aa2d0cb0

स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही बिहान योजना से बलौदाबाजार के ग्राम हथबंद की ज्योति निषाद ने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि अपने परिवार को एक नई दिशा भी दी है.

ad

संपत्ति बचाने कोर्ट ने एसडीएम को बनाया रिसीवर, फिर भी जमीन का हो गया बंदरबांट.. मठ मंदिरो की जमीन बचाने में कलेक्टर-एसडीएम नाकाम।

youtube

पहले खेती पर निर्भर रहने वाली ज्योति निषाद के परिवार की स्थिति उस समय कठिन हो गई जब अचानक उनके पति की तबीयत खराब रहने लगी. ऐसे समय में उन्होंने ‘जय मां सरस्वती’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर कपड़ा दर्री बुनाई, सिलाई कार्य और किराना दुकान की शुरुआत की। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें ₹3 लाख का बैंक लिंकेज और ₹60,000 का सामुदायिक निवेश कोष उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में ज्योति निषाद लगभग ₹12,000 प्रतिमाह की आय प्राप्त कर रही हैं और यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का परिणाम है.

बिहान योजना से मिली सहायता से वे न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हुईं, बल्कि अब अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं. श्रीमती ज्योति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिला.