दो दिन से गायब युवक की जंगल में मिली लाश! धमतरी में रहस्यमयी मौत से फैली दहशत, आखिर क्या हुआ पुनुराम के साथ?

स्वतंत्र बोल
धमतरी, 16 मई 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दो दिनों से लापता युवक की लाश जंगल में मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है और हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ad

यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जो माकरदोना गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक पुनुराम दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

youtube

जंगल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की। इसी दौरान फुटहामुड़ा के जंगल में उसकी लाश मिलने की खबर सामने आई। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया है।

मौत के पीछे क्या है राज?

इस रहस्यमयी मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

जिला अस्पताल धमतरी के डॉक्टर Rajesh Suryavanshi ने बताया कि माकरदोना गांव निवासी पुनुराम मंडावी का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के स्पष्ट कारण सामने आएंगे।