7 दिन, 5 मौतें… बेकाबू हुआ कबराकान हाथी, रामानुजनगर में फैली दहशत

Untitled

स्वतंत्र बोल
सूरजपुर 12 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ‘कबराकान’ हाथी के लगातार हो रहे हमलों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरजपुर वनमंडल के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में सक्रिय इस हाथी ने बीती रात एक और महिला की जान ले ली। उमेश्वरपुर में हाथी के हमले की चपेट में आने से 45 वर्षीय दिलासो, पति अर्जुन की मौत हो गई। इस घटना के साथ ही पिछले एक सप्ताह के भीतर हाथी के हमलों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है।

ad

महंगई और कटेलपारा के जंगलों में सक्रिय है हाथी

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के महंगई और कटेलपारा के जंगलों में मौजूद कबराकान हाथी आसपास के ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। उमेश्वरपुर में हुई ताजा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक के बाद एक ग्रामीणों की जान जाने से स्थानीय लोगों में भय के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है।

youtube

रात में निगरानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

वन विभाग की ओर से पहले जंगलों में रात के समय भी मॉनिटरिंग किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, रात्रिकालीन निगरानी के दावों के बावजूद उमेश्वरपुर में महिला की मौत हो गई। पिछले सात दिनों में पांच लोगों की मौत होने से वन विभाग की निगरानी और मॉनिटरिंग व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।