स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरे के दौरान वह पार्टी की आगामी गतिविधियों और बैठकों में हिस्सा लेंगी।
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा
15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से शामिल होने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक लेंगी और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।


