छोटी सेवा, बड़ा सुकून: रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी की अनूठी पहल

Small service, big relief: Finance Minister OP Choudhary's unique initiative in Raigarh

स्वतंत्र बोल
रायगढ़ 26 मार्च 2025.
 शहर के रामनिवास टॉकीज चौक पर आज एक मानवीय पहल देखने को मिली, जब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर सेवा और सुकून का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं दिल को सुकून देती हैं।

समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। इस पहल से राहगीरों को गर्मी से राहत मिली और स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने की अपील की और समाज में ऐसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को अपनाने पर जोर दिया।