नेशनल हाईवे-130 पर सुबह हुआ हादसा, बस में सवार यात्रियों के साथ क्या हुआ?

Untitled

स्वतंत्र बोल
बलौदाबाजार 26 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस नेशनल हाईवे-130 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। ग्राम दरचुरा के पास हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है। बस अंबिकापुर से रायपुर आ रही थी। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों, ग्रामीणों और डायल 112 की टीम की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

ad

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुरुआती अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आई होगी, जिससे बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह खड़े ट्रक से टकरा गई। हालांकि, पुलिस ने हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल घायलों में कितनी महिलाएं, पुरुष और बच्चे हैं, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

youtube