फेसबुक पर दोस्ती और दोगुना मुनाफा का झांसा, महिला अधिकारी से हुई साइबर ठगी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इन साइबर ठगों के झांसे में आम लोग ही आ रहे हैं ऐसा नहीं है बल्कि इनके जाल में पढ़े-लिखे लोग अधिकारी भी फंस जा रहे हैं. राजधानी रायपुर में महिला से लाखों रुपए की साइबर ठगी का मामला संज्ञान में आया है. आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालन में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर माया तिवारी से अज्ञात साइबर ठगों ने करीब 90 लाख रुपए की शातिर तौर पर ठगी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़ी को अंजाम एक महिला ठग ने फेसबुक फ्रेंड बन कर दिया है.

प्राप्त सूचना के अनुसार माया तिवारी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जारा अली खान नामक महिला से जान पहचान हुई. जारा ने माया तिवारी को “बुल मार्केट्स योर गेटवेज” नामक एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया अधिक मुनाफा मिलने का लालच देकर जारा ने माया तिवारी से लाखों रुपए अलग-अलग बैंक एकाउंट्स में जमा करवाए.

भूपेश के करीबी केके के ऊपर केस, महिला ने लगाया गंभीर आरोप

जब माया तिवारी को थोड़ा शक हुआ तो उन्होंने जारा से पैसे मांगे। जिसके बाद जारा ने पैसे देने से मना कर दिया. थक हारकर महिला अधिकारी ने राखी थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई.