रामदेव की युवाओं से बड़ी अपील…

ANI 20251212402 0 1765691012804 1765691022466 1786929119881 1037f075 84dc 4cfc ba3c 57050a4ceb3f

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 अगस्त 2026 देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। रायपुर में उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने छोटे बच्चों को ऐसे आंदोलनों में नहीं धकेलने की अपील की।

ad

उनका कहना है की विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से होने चाहिए, विरोध के नाम पर अराजकता नहीं होनी चाहिए और बच्चों का शोषण नहीं किया जाना चाहिए।

youtube

उन्होंने देश के युवाओं और बच्चों को भारत का वर्तमान और भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और सही दिशा में विकास सबसे जरूरी है।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी रामदेव ने सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान सरकार और समाज को मिलकर करना होगा।

वहीं, Gen-Z से उन्होंने हिंसा और कानून-व्यवस्था तोड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। रामदेव ने कहा कि आंदोलन संविधान के दायरे में रहकर होने चाहिए और देश में नफरत की दीवारों को खत्म करने की जरूरत है।