ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर कैसे हुआ यह भीषण हादसा? रेलिंग तोड़कर खाई में समाई बस, 6 की मौत

Badrinath highway accident 1536x864

स्वतंत्र बोल
धर्म डेस्क 17 नवंबर 2026:
ऋषिकेश में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की एक बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गूलर के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी।

ad

32 सीटर बस में सवार थे 30 यात्री

हादसे के समय 32 सीटर इस बस में कुल 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान की प्रक्रिया अभी की जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 13 यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

youtube

घायलों की सूची

हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

  • राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

  • अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

  • प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

  • अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

  • बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

  • आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

  • नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

  • राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

  • जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

  • पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

  • संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

  • वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।