20 को अंबिकापुर आयेंगी राष्ट्रपति, व्यापक स्तर पर चल तैयारी.. मंत्री पहुंचे निरीक्षण करने।

1763367058 04e04f4a0fdbba8b46c0

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 नवंबर 2025.c राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर को अम्बिकापुर दौरे पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ad

मंत्री श्री नेताम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा के लिए गौरव का क्षण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर उच्च स्तर की हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

youtube