स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश की घोषणा कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इस वर्ष यह अवकाश 09 नवंबर 2026 (सोमवार) को रहेगा।
पहले था ऐच्छिक अवकाश, अब हुआ सार्वजनिक
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में (सरल क्रमांक-50 पर) 09 नवंबर 2026 के लिए घोषित किया गया था। अब शासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए इसे ऐच्छिक अवकाश से बदलकर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है। इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब 09 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


