फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द, फार्मेसी काउंसिल के अधिकारियो पर मनमानी का आरोप..

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 नवंबर 2025. छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अधिकारियो पर मनमानी का आरोप है। शिकायतों के अनुसार अधिकारियो ने फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का रजिस्ट्रेशन बिना विधिक एवं नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किए बिना ही रद्द कर दिया है, शिकायतों के अनुसार काउंसिल के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष राहुल तिवारी और रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुद्वेकर ने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए जांच समिति की प्रक्रिया को प्रभावित किया, और द्वेषपूर्वक कार्यवाही की।

नेशनल फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के योगेश साहू एवं संगठन के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि अधिकारियो के द्वारा फार्मेसी एक्ट एवं काउंसिल के उपबंधों की जहाँ स्पष्ट रूप से अवहेलना की गई, वहीं एक निर्दोष विद्यार्थी और फार्मासिस्ट का भविष्य बिना उचित सुनवाई, पारदर्शी प्रक्रिया एवं ठोस आधार के नष्ट कर दिया गया। राज्य के अनेक शिक्षाविद, फार्मेसी विशेषज्ञ, तथा काउंसिल के ही कई सदस्य इस निर्णय से सहमत नहीं हैं और उन्होंने इस कार्यवाही को एकतरफा तथा न्यायविरुद्ध बताया है। संगठन ने उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराने, पद का दुरुपयोग करने वाले पर कार्यवाही कर अभिषेक चंदा का रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया करने की मांग की है।

 

error: Content is protected !!