स्वतंत्र बोल
रायपुर 06 फरवरी 2026. नकली दवा कारोबारी के घर से 50 लाख कीमत के नकली दवाओं से मात्रा साढ़े 4 लाख के दवाओं की जब्ती बनाने वाले दो औषधि निरीक्षकों और नकली दवा कारोबारी खेमराज बानी के साथ होटल में मीटिंग करने वाले खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी संजय नेताम पर अब तक विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भ्रष्टाचार पर भले ही लंबी लंबी बाते बोलते हो पर उनके विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर फ़ैल गया है कि नकली दवा कारोबारियों के साथ सेटिंग करते अधिकारी कैमरे में पकड़े जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
16 दिसंबर 2025 को विभागीय अधिकारियो ने सारंगगढ़ के सरस्वती मेडिकल स्टोर के संचालक खेमराज बानी के घर से करीब 50 लाख कीमत के नकली दवा पकड़ा था, पर जब्ती सिर्फ साढ़े 4 लाख कीमत के दवाइयों का बनाया गया। बाद में मेडिकल संचालक खेमराज बानी राजधानी के निजी होटल में कहदी विभाग के अधिकारी संजय नेताम के साथ गोपनीय मीटिंग करते पकड़ा गए।
एनएसयूआई ने की पैसो की पेशकश-
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शांतनु झा और कार्यकर्त्ता संजय नेताम पैसे देने खाद्य औषधि प्रशाधन के कार्यालय गए, जहा वे ताला बंदकर गायब हो गए। इससे नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया और संजय नेताम को 5 लाख देने की कोशिश की ताकि वे नकली दवा कारोबारियों से रिश्वत ना लें। प्रदर्शन में एनएसयूआई महासचिव निखिल बघेल महामंत्री सूरज साहू, जिला उपाध्यक्ष सय्यद नूर,उत्कर्ष,तारिक अनवर, डीकेंद्र सिन्हा, महासचिव संस्कार पांडे,अभिनव,ऐश्वर्य, गोपाल वर्मा,विमल साहू,संदीप बंजारे,अभिषेक,कपिल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
