छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे मंत्रालय कर्मचारी, अचानक बस में लगी आग.. फिर जानें क्या हुआ..?

Image 2026 09 23T181530.223 (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 सितम्बर 2026।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बुधवार शाम मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। बस क्रमांक 3073 में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय में कर्मचारियों की छुट्टी के बाद बस सभी कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों को बस से बाहर उतारा गया।

ad

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

youtube

कर्मचारी संघ ने उठाए बस के मेंटेनेंस पर सवाल

मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि बुधवार शाम कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित उतार लिया गया। चंद्रकांत पाण्डेय के मुताबिक, बस के मेंटेनेंस को लेकर संघ की ओर से कई बार रजिस्ट्रार शाखा के अधिकारियों से मुलाकात की गई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर संघ गुरुवार को मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव से मुलाकात करेगा। संघ सभी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराएगा। पाण्डेय ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।