गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में लागू होने जा रही कैशलेस मेडिकल सुविधा

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 7 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की और उनके प्रति आभार जताया।

ad

लंबे समय से थी मांग

youtube

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही थी। इस निर्णय से गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार के समय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

खत्म होगी पैसों की जुगाड़ और रिइम्बर्बमेंट की झंझट

नित नए नियमों और कागजी कार्रवाई के बीच कर्मचारियों को इलाज के लिए पहले भारी-भरकम राशि का इंतजाम करना पड़ता था और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिइम्बर्बमेंट) की लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता था। इस सुविधा के मिलने से वे कठिनाइयां अब कम होंगी और लाखों शासकीय सेवकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।

फेडरेशन ने दिया आमंत्रण

मुलाकात के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर श्री पंकज पाण्डेय, श्री सत्येंद्र देवांगन, श्री अश्वनी चेलक, श्री जय कुमार साहू, श्री पीताम्बर पटेल, श्री आलोक मिश्रा और श्री संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।