स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 मार्च 2025. विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सदस्यों के सवालो पर घिरती नजर आई। सदस्यों के अधिकांश सवालो पर मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे नहीं सकी। मंत्री जवाब देते समय से अधिकारी दीर्घा में देखती रही। महतारी वंदन योजना में मंत्री के जवाब से हंगामा हो गया, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करते हुए बहिगर्मन कर दिया। दरअसल कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने मंत्री से पूछा कि महतारी वंदन योजना में महिलाओ को लाभ नहीं मिलने की जानकारी मांगा, उन्होंने पूछा कि ऐसी कितनी हितग्राही है जिन्हे इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और उन महिलाओ को योजना से वंचित क्यों किया गया है। विपक्षी सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ”
“अगर मै कहूँगी तो आप कहेंगे कि पिछले सरकार पर दोष दें रहे है” मंत्री के इतने कहने से विपक्षी सदस्य भड़क गए और जमकर हंगामा किया और बहिर्गमन कर दिया। विधानसभा में मंत्री श्रीमती राजवाड़े की तैयारी अधूरी दिखी। वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के सवालो पर जवाब नहीं दे पाई।


