मासूम बच्चों ने मंत्री को पहनाया रेड क्रॉस बैज… फिर जो हुआ, उसने सबका दिल छू लिया

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 08 मई 2026: विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर नया रायपुर स्थित मंत्री निवास में ऐसा भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दूरस्थ क्षेत्रों से आए बच्चों ने जब वन मंत्री श्री केदार कश्यप को रेड क्रॉस का बैज पहनाकर सम्मानित किया, तो पूरा माहौल आत्मीयता और सेवा भावना से भर उठा।

ad

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नारायणपुर रेड क्रॉस सोसायटी के बच्चे और रेड क्रॉस प्रभारी श्री नरेंद्र मेश्राम मंत्री श्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

youtube

कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के महका, गुदड़ीपारा और रोमावंड समेत कोरिया जिले के बैकुंठपुर से आए बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों और रेड क्रॉस परिवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता और सेवा की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने की सीख दी।

मुलाकात के दौरान बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित यह आयोजन सेवा, समर्पण और इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाने वाला साबित हुआ।