अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, CM विष्णुदेव साय समेत कई नेताओं ने जताया शोक

स्वतंत्र बोल
दुर्ग, 18 मई 2026:  वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

ad

दिनेश सेन के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक रिकेश सेन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दुखद जानकारी साझा की।

youtube

उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उनके बड़े भाई श्री दिनेश सेन जी का 17 मई 2026 की रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बताया कि अंतिम यात्रा वैशाली नगर स्थित निवास से शाम 4 बजे राम नगर मुक्तिधाम, भिलाई के लिए निकलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दिनेश सेन के निधन की खबर के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों का विधायक निवास पहुंचना लगातार जारी है। पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।