रायपुर से अमित शाह ने दिखाई हाईटेक डायल-112 को हरी झंडी, अब संकट में मिनटों में पहुंचेगी मदद

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर, 18 मई 2026:  शहर के गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने लाखों रुपए के हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर दबिश दी। लंबे समय से यहां बड़े स्तर पर जुआ चलने की शिकायत मिल रही थी। आखिरकार CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त टीम ने रेड मारकर पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

ad

पुलिस ने फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा समेत कुल 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

youtube

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 80 हजार रुपए नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन समेत करीब 40 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। अचानक हुई रेड से फार्म हाउस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में लंबे समय से हाईप्रोफाइल जुए का खेल चल रहा था और यहां बड़े-बड़े दांव लगाए जाते थे। पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की गई।

इधर कोनी थाना पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी भीमा सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम रमतला का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया था। मामले में 6 मई को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।