क्या वाकई बातचीत से भागती है जेन जी? प्रेप्ले के ग्लोबल सर्वे ने बदला पूरा नजरिया

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 23 सितंबर 2026 :
Gen Z को अक्सर ऐसी पीढ़ी माना जाता है जो फोन पर ज्यादा समय बिताती है और आमने-सामने बातचीत से बचती है। लेकिन PrepLounge के 2026 Global Small Talk Survey के आंकड़े इस धारणा की एक अलग तस्वीर दिखाते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 1,400 वयस्कों पर किए गए सर्वे में 58% Gen Z ने कहा कि वे रोजाना आमने-सामने छोटी बातचीत करते हैं। वहीं, 47% Gen Z रोजाना ऑनलाइन कैजुअल बातचीत भी करते हैं। यानी बातचीत कम नहीं हुई है, बल्कि उसका तरीका बदल रहा है।

ad

आमने-सामने बातचीत में Gen Z आगे

सर्वे के मुताबिक, रोजाना आमने-सामने छोटी बातचीत करने वाले Gen Z लोगों की संख्या 58% है। यह Baby Boomers के 31% से करीब दोगुना है। Millennials में यह आंकड़ा 53% और Gen X में 37% रहा। ऑनलाइन बातचीत में भी Gen Z की सक्रियता ज्यादा दिखाई देती है। 47% Gen Z रोजाना ऑनलाइन कैजुअल बातचीत करते हैं। Millennials में यह आंकड़ा 42%, Gen X में 22% और Baby Boomers में 18% है। सर्वे में 65% Gen Z ने यह भी कहा कि वे पांच साल पहले की तुलना में अब ज्यादा छोटी बातचीत करते हैं। इससे ‘Gen Z बात नहीं करती’ वाली आम धारणा पूरी तस्वीर नहीं बताती।

youtube

हर बातचीत में शामिल होना जरूरी नहीं समझती Gen Z

बातचीत करने के बावजूद Gen Z हर बातचीत का हिस्सा बनना जरूरी नहीं समझती। सर्वे के अनुसार, पिछले एक साल में 87% Gen Z ने कम से कम एक ऐसी लाइव बातचीत से बचने की कोशिश की, जिसमें उन्हें शामिल होना था। वहीं, 93% Gen Z ने छोटी बातचीत से बचने के लिए कम से कम एक तरीका अपनाया। इनमें 41% लोगों ने बातचीत से बचने के लिए फोन देखने का बहाना किया। 37% ने फोन कॉल करने के बजाय मैसेज या DM करना पसंद किया।

कॉल को नजरअंदाज कर बाद में मैसेज करना

फोन कॉल को लेकर भी Gen Z का व्यवहार अलग नजर आता है। सिर्फ 6% Gen Z ने कहा कि वे जितना संभव हो, कॉल उठाने से बचते हैं। Baby Boomers में यह आंकड़ा 7% है। हालांकि, 27% Gen Z आमतौर पर कॉल को वॉइसमेल पर जाने देते हैं और बाद में मैसेज करते हैं। Baby Boomers में ऐसा करने वालों की संख्या सिर्फ 7% है। यानी फोन कॉल से पूरी तरह दूरी बनाने के बजाय Gen Z बातचीत के लिए अपना पसंदीदा समय और माध्यम चुन रही है।

मौसम नहीं, वीकेंड प्लान और रिश्ते बने बातचीत के विषय

छोटी बातचीत के विषयों में भी पीढ़ियों के बीच अंतर दिखाई देता है। Baby Boomers के बीच मौसम अभी भी स्मॉल टॉक का आम विषय है। 56% Baby Boomers ने मौसम को बातचीत शुरू करने का तरीका बताया। Gen Z में यह आंकड़ा 28% है। इसके बजाय युवा वीकेंड प्लान, रेस्टोरेंट और सोशल कनेक्शंस जैसी चीजों पर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं।

तो क्या Gen Z ने Small Talk खत्म कर दी?

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि Gen Z बातचीत से दूर नहीं है। वह आमने-सामने भी बात करती है और ऑनलाइन भी। अंतर बातचीत के माध्यम और परिस्थितियों को लेकर है। कभी आमने-सामने बातचीत, कभी चैट या DM और कभी कॉल का जवाब बाद में मैसेज के जरिए देना। यानी Gen Z के लिए कनेक्शन बना हुआ है, लेकिन बातचीत का तरीका पहले जैसा जरूरी नहीं रहा।