सिर्फ 99 रुपये में Emergency-Azaad और Pushpa 2 देखने का मौका, इस दिन उठाएं लुत्फ

सिर्फ 99 रुपये में Emergency-Azaad और Pushpa 2 देखने का मौका, इस दिन उठाएं लुत्फ

सिर्फ 99 रुपये में Emergency-Azaad और Pushpa 2 देखने का मौका, इस दिन उठाएं लुत्फ

ad

स्वतंत्र बोल
मुंबई 14 जनवरी 2025:
 सिनेमा लवर्स के लिए हर हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज की जाती हैं। नए साल के मौके पर ‘गेम चेंजर’ और ‘डाकू महाराज’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं। वहीं कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और राशा थडानी, अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ रिलीज होने के लिए तैयार है। कई बार फिल्मों के टिकट महंगे होने की वजह से लोग सिनेमाघर जाने में कतराते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हम आपके लिए सिर्फ 99 रुपये में अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का मौका लेकर आए हैं। कैसे आइए जानते हैं…

youtube

सिनेमा लवर डे पर मौका

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 जनवरी, 2025 को इंडिया में सिनेमा लवर डे मनाया जाएगा। इस खास दिन पर सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म सिर्फ और सिर्फ 99 रुपये में देखी जा सकेगी। इस मौके का फायदा देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में उठाया जा सकेगा। इस ऑफर से थिएटर में दर्शकों की भीड़ बढ़ने और राजस्व में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

नई रिलीज फिल्मों का उठा सकेंगे लुत्फ

शुक्रवार, 17 जनवरी दर्शकों के लिए काफी खास हो सकता है क्योंकि इस दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पिछले लंबे वक्त से विवादों में फंसी कंगना की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी काफी बेताब हैं।

BREAKING: पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख की सहायता देगी सरकार